घनमूल निकालने का बहुत ही आसान तरीका यहाँ देखे | How To Find Cube Root | घनमूल क्या होता है , घनमूल कैसे निकालते है – घनमूल के महत्वपूर्ण प्रश्न
गणित में किसी संख्या x का घनमूल (cube root) वह संख्या होती है जिसका घन (cube) x के बराबर हो। अर्थात यदि A का घनमूल B हो तो B*B*B = A होगा। उदाहरण के लिये 27 का घनमूल 3 है और 125 का घनमूल 5 है.
घन मूल निकालने का तरीका / How To Find Cube Root –
गुणनखंड विधि – यहाँ पर हम जानने की हम गुणनखंड विधि से घन मूल कैसे निकाल सकते है –
उदाहरण के लिए हम कोई संख्या ले लेते है है जैसे 64 .
- सबसे पहले दी गयी संख्या को छोटी से छोटी संख्या से भाग देते है .
- भाग तब तक देते है जब तक 1 नही बचता .
- अब जिन संख्याओ से भाग दिया है उनके 3 , 3 के जोड़े बनाते है .
- अब जो 3 , 3 के जोड़े बनाये है , उनकी आपस में गुणा करते है . गुणा करके जो संख्या प्राप्त होती है वही दी गयी संख्या का घनमूल होता है .
1 से 20 तक की संख्याओ के घन और घनमूल –
आपको 1 से 20 तक सभी संख्याओ के घन और घनमूल जरूर याद कर लेने चाहिए इनको याद रखकर आप आसनी से ट्रिक की सहायता से बड़ी संख्याओ के घनमूल निकाल सकते है . यहाँ पर हम 1 से 20 तक सभी संख्याओ के घन और घनमूल आपके लिए उपलब्ध करवा रहे है .
संख्या | घन |
1 | 1 |
2 | 8 |
3 | 9 |
4 | 64 |
5 | 125 |
6 | 216 |
7 | 343 |
8 | 512 |
9 | 729 |
10 | 1000 |
11 | 1331 |
12 | 1728 |
13 | 2197 |
14 | 2744 |
15 | 3375 |
16 | 4096 |
17 | 4913 |
18 | 5832 |
19 | 6859 |
20 | 8000 |
विभिन परीक्षाओ में पूछे गए घनमूल के अति महत्वपूर्ण प्रशन –
Q 1. 15625 का घनमूल ज्ञात करे ? (IBPS ग्रामीण बैंक 2008).
उत्तर – 25.
Q 2. 1029 को किस संख्या छोटी से छोटी संख्या से गुणा करने पर प्राप्त संख्या एक पूर्ण घन होगी ? ( SSC CHSL 2013 ).
उत्तर – 9.
Q 3. 3600 को किस छोटी से छोटी संख्या से भाग दिया जाये की भागफल एक पूर्ण घन बन जाये ? ( UPSSSC लेखपाल).
उत्तर – 450.
Q 4. सबसे बड़ी चार अंको की संख्या का पूर्ण घन है ?
उत्तर – 9261.
Q 5. किस छोटी से छोटी संख्या को 675 से गुणा करे ताकि एक पूर्ण घन प्राप्त हो ?
उत्तर – 5.
आशा करते है हमारे द्वरा दी गयी “How To Find Cube Root | घनमूल क्या होता है , घनमूल कैसे निकालते है – घनमूल के महत्वपूर्ण प्रश्न ” की जानकारी आपको अच्छी लगी होगी . इस विषय से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछने के लिए कमेंट करे . और इस पोस्ट को हो सके तो शेयर जरूर करे .
Read Also –
Nice
बहुत ही बढ़िया पोस्ट लिखा है आपने एक नई जानकारी पढ़ने के लिए मिली
Thank you for sharing the good stuff.
Thank you for sharing the good stuff.